फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मनगरी में उमड़ा शिवभक्तों का सैलाब

Tue, 26 Jul 2016 11:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हरिद्वार
विज्ञापन
कांवड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरिद्वार।  पांच दिनों के पंचक समाप्त होत ही धर्मनगरी में मंगलवार को कांवड़ियों की भारी भीड़ उमड़ी। हरिद्वार अब हरियाणा और यूपी वालों के हवाले हो गया है।  हरकी पैड़ी पर लाखों कांवड़ियों ने स्नान करने के बाद गंगाजल भरा। आगमन के साथ-साथ लाखों की वापसी भी बड़े पैमाने पर शुरू हो गई है।  
विज्ञापन

कांवड़ मेला अपने चरम काल की तरफ बढ़ने लगा है। भारी भीड़ के आखिरी पांच दिन आज शुरू हो जाएंगे। हरियाणा के साथ-साथ पश्चिमी  उत्तर प्रदेश से लाखों की संख्या में कांवड़ियों का आगमन हो रहा है। वापसी  की भीड़ भी बराबर नजर आ रही है। हरिद्वार के सभी आश्रय स्थल भर जाने के बाद  स्कूल-कालेजों और अस्पताल के अहाते पर भी कांवड़ियों ने कब्जा जमा लिया है।  मंगलवार को कोतवाली की छत पर भी कांवड़ बनाई जाती दिखाई दी। हरिद्वार के मायादेवी मैदान के चप्पे-चप्पे कांवड़िए फैले हुए हैं। सुभाष घाट के लंबे चौड़े प्लेटफार्म का उपयोग कांवड़िए विश्राम के लिए भी कर रहे हैं।  
  मंगलवार को हरिद्वार के बड़ा बाजार, मोती बाजार, विष्णु घाट और बिरलाघाट पर  कांवड़ियों का सैलाब नजर आया। भीमगोड़ा और खड़खड़ी के क्षेत्र इस कदर भर गए  कि सड़क पर चलना मुश्किल हो गया। कांवड़ियों ने गंगा के कई घाटों पर भी कब्जा जमा लिया है। कांवड़ियों की बड़ी पैदल वापसी 29 जुलाई तक होगी।  जिलाधिकारी हरबंस सिंह चुघ और एसएसपी राजीव स्वरूप ने मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया। मेयर मनोज गर्ग ने भी कांविड़यों को पानी की बोतलें और वितरित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें