फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्ट्रीट लाइट ठीक कराने को व्यापारियों का प्रदर्शन

Sat, 01 Apr 2017 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
आठ महीने से स्ट्रीट लाइट ठीक कराने की मांग को लेकर न्यू हरिद्वार चंद्राचार्य चौक क्षेत्र के व्यापारियों ने नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया।

व्यापार मंडल अध्यक्ष मृदुल कौशिक ने कहा कि आठ महीने से क्षेत्र की स्ट्रीट लाइट तथा लाखों रुपये की लागत से खड़ी हाईमास्ट  बंद पड़ी है। नगर निगम के अधिकारियों व पथ-प्रकाश विभाग से लगातार लाइट ठीक कराने की मांग के बावजूद कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। नगर  विकास मंत्री एवं मेयर का गृहक्षेत्र होने के बावजूद नगर निगम के अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि अंधेरा होने से चोरी की घटनाएं एवं दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। महामंत्री दीपक अग्रवाल ने कहा कि जब शहर के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट की स्थिति इतनी खराब है तो शहर के अन्य क्षेत्रों की स्थिति का अनुमान लगाया जा सकता है। 
विज्ञापन


कोषाध्यक्ष सुनील गुलाटी ने आठ महीने से स्ट्रीट लाइट ठीक नहीं कराने के लिए नगर निगम अधिकारियों की आलोचना की। प्रदर्शनकारी व्यापारियों ने कहा कि तीन दिनों में स्ट्रीट लाइट ठीक नहीं कराने पर नगर निगम के अधिकारियों का घेराव किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों में प्रियव्रत गुप्ता, सुरेंद्र अग्रवाल, सतपाल सिंह, राहुल अग्रवाल, हेमंत शर्मा, संजय पटुवर, आर्यन, देवेंद्र सिंह, सतनाम भाटिया, राहुल गोयल, पंकज कुमार, बबलू, संजय द्विवेदी, सुधाकर उनियाल, विमल मल्होत्रा, प्रेम थापा, संजीव शर्मा, जयंत डोभाल, मुनीष गर्ग शामिल थे।      
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें