फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम में गाय का शव रखकर की नारेबाजी व प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
चार दिन से मृत गाय को नहीं उठाने पर मां गंगा समाज सेवा समिति के लोगों का गुस्सा भड़क गया। समिति के आक्रोशित सदस्य मंगलवार सुबह मरी गाय को लेकर नगर निगम पहुंचे और धरने पर बैठ गए। निगम अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। लोगों की नाराजगी भांपते हुए निगम अधिकारियों ने एक नोडल अधिकारी नियुक्त कर मृत गोवंश को दफनाने के लिए जेसीबी लगाने का आश्वासन दिया। जिसके बाद लोग शांत हुए।
विज्ञापन

समिति के अध्यक्ष अनिकेत गिरि ने बताया कि उनकी संस्था दुर्घटना में घायल और बीमार गोवंशों का उपचार पंतद्वीप स्थित गोशाला में करती है। पिछले चार दिन पहले एक बीमार गोवंश का उपचार किया जा रहा था। उपचार के दौरान गाय की मौत हो गई। जिसके तुरंत बाद उसको उठाने के लिए नगर निगम के अधिकारियों को जानकारी दी गई। लेकिन अधिकारी कभी अगले दिन तो कभी कुछ देर बाद वाहन भेजने की बात कहकर टालते रहे। सोमवार की रात 10 बजे तक भी जब गाय उठाने के लिए वाहन नहीं भेजा गया तो समिति के साथ ही स्थानीय लोगों का गुस्सा भड़क गया।
सहायक नगर आयुक्त तनवीर सिंह मारवाह ने आश्वासन दिया है कि गोवंश को लेकर नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाएगा। जबकि शहर में दुर्घटना या बीमारी के कारण मृत होने वाले गोवंश को उठाकर दफनाने के लिए एक जेसीबी 24 घंटे के लिए लगाई जाएगी। धरना देने वालों में दीपक प्रजापति, अंकुश कुमार, सौरभ वशिष्ठ, आशीष अग्रवाल, अश्वनी कश्यप, दीपक जोशी, विपिन यादव, संजय पाठक, प्रिंस साहू, सुरजीत फौजी, अनुज कश्यप, योगेश, सुमित, सोनू, श्रवण गिरी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें