फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: गंगनहर में गिर रहे नालों पर रोक लगाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
धनौरी। गंगनहर में गिर रहे प्रदूषित नालों को बंद कराने की मांग तेज हो गई है। उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के एसडीओ अनुज बंसल की ओर से भेजे गए पत्र में बताया गया है कि बहादराबाद से धनौरी के बीच तीन ऐसे नाले हैं, जिनके माध्यम से कुछ उद्योगों का दूषित पानी सीधे गंगनहर में पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि इन नालों के कारण नहर में रहने वाले जलीय जीवों का जीवन संकट में है और कभी भी कोई गंभीर घटना हो सकती है।
उन्होंने गंगा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से आग्रह किया है कि इन नालों को तुरंत बंद कराया जाए, ताकि नहर में बढ़ रहे प्रदूषण को रोका जा सके और जलीय जीवों को बचाया जा सके। सिंचाई विभाग का कहना है कि नालों को गंग नहर में गिरने से रोकना ही प्रदूषण रोकने का प्रमुख उपाय है। अधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि जल्द ही इन नालों को बंद करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें