धनौरी। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता भूप सिंह ने ग्राम जसवावाला, तेलीवाला धनौरी आदि क्षेत्रों में जनसंपर्क कर लोगों से भाजपा की नीतियों और योजनाओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि भाजपा एकमात्र ऐसा दल है जो विकास के प्रति समर्पित है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में लगातार समग्र विकास हो रहा है। मुद्दा-विहीन विपक्ष केवल जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहा है, लेकिन, जनता अब जागरूक है और वास्तविकता को पहचानती है।