फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्माष्टमी पर सजेंगी झांकियां

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्सव भरे इस मास में कृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियां शुरू हो गई हैं। जन्माष्टमी पर कई जगह झांकियां सजाई जाती हैं। कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व भादों कृष्ण पक्ष में आगामी शुक्रवार और शनिवार को मनाया जाएगा। शुक्रवार को स्मार्तों के लिए जन्माष्टमी है और शनिवार की जन्माष्टमी वैष्णवों का पर्व है। संयोग है कि इन दोनों दिन कृतिका और रोहिणी नक्षत्र साथ-साथ पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

धर्मनगरी के बाजारों में श्रीकृष्ण के अनेक चित्र और झांकियों में सजाई जाने वाले सामग्री बिकने लगी है। हरिद्वार के बड़ा बाजार, मोती बाजार और अपर रोड पर यह सामान खूब बिक रहा है। इसी प्रकार कनखल और ज्वालापुर के चौक बाजारों में पूजा का समान बिकने लगा है। श्रीकृष्ण झांकियां सजाने का काम बृहस्पतिवार से प्रारंभ हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें