हरिद्वार। एसएमजेएन पीजी कॉलेज के प्राचार्य कक्ष में हुए सम्मान कार्यक्रम में सहायक सांख्यिकी अधिकारी पद पर चयनित दलीराम सम्मानित किए गए। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय महाविद्यालय को दिया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार बत्रा ने कहा कि महाविद्यालय के विद्यार्थी प्रत्येक क्षेत्र में महाविद्यालय का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब कोई विद्यार्थी किसी क्षेत्र में सफलता प्राप्त करता है तो महाविद्यालय के लिए वो गौरव का पल होता है। छात्र कल्याण अधिष्ठाता डाॅ. संजय माहेश्वरी ने कहा कि महाविद्यालय के विद्यार्थी सफलता अर्जित कर महाविद्यालय का नाम निरंतर गौरवांवित कर रहे हैं। इस मौके पर प्रो. विनय थपलियाल, डा. शिव कुमार चौहान, डा. मनोज सोही, दिव्यांश शर्मा आदि मौजूद रहे।