फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: खाद लेने के लिए उमड़ी किसानों की भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
धनौरी। ग्राम कोटा मुरादनगर स्थित सहकारी समिति पर शनिवार को खाद का वितरण किया गया। खाद लेने के लिए सैकड़ों किसान समिति पर पहुंचे। इस दौरान पहले खाद लेने की होड़ में कुछ किसान आपस में उलझते दिखाई दिए, हालांकि समिति के पदाधिकारियों ने स्थिति को संभालते हुए सभी को शांत कराया और व्यवस्थित रूप से खाद का वितरण कराया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि ग्राम कोटा मुरादनगर स्थित सहकारी समिति पर पिछले कई दिनों से खाद की किल्लत बनी हुई थी। किसान लगातार समिति के चक्कर काट रहे थे। बृहस्पतिवार देर शाम खाद समिति पर पहुंच गई। खाद उतारने के बाद शनिवार को वितरण शुरू किया गया। समिति के एमडी प्रेम कुमार सिंह ने बताया कि सभी किसानों को खाद उपलब्ध करा दी गई है। किसान शांतिपूर्ण ढंग से खाद लेकर अपने घर लौटे। उन्होंने बताया कि खाद को लेकर अब कोई किल्लत नहीं है और जो किसान छूट गए हैं, उन्हें भी जल्द खाद उपलब्ध करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें