फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीजन के आखिरी वीकेंड पर उमड़ी यात्रियों की भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। गर्मी के सीजन के आखिरी वीकेंड शनिवार को हरिद्वार यात्रियों से पैक रहा। रविवार तक के लिए हरिद्वार के अधिकतर होटल और धर्मशालाओं में कमरे फुल हैं। ठहरने के लिए कमरे नहीं मिलने से सैकड़ों श्रद्धालु गंगाघाटों पर रात गुजारते नजर आए। यात्रियों की भीड़ उमड़ने से शहर के अंदरूनी मार्गों पर जाम लगा और बाजारों में काफी चहल पहल रही। जुलाई पहले सप्ताह से स्कूल खुल जाएंगे। मानसून की भी दस्तक होगी। इस लिहाज से शनिवार और रविवार इस सीजन का आखिरी वीकेंड है। शनिवार और रविवार के लिए यात्रियों ने एडवांस में होटल और धर्मशालाएं बुक कराई हैं। शुक्रवार शाम से ही सड़कों पर दिल्ली और एनसीआर के नंबरों के वाहनों की कतार दिखने लगी थी। शनिवार को हाईवे से लेकर शहर के सड़कों पर जाम रहा। हरकी पैड़ी समेत अन्य गंगा घाटों और मनसा देवी व चंडी देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन

हरकी पैड़ी पर शाम की गंगा आरती में भी हुजूम उमड़ा। काफी गर्मी होने से लोग गंगा घाटों पर स्नान करते नजर आए। शनिवार को यात्रियों के साथ बच्चों की संख्या काफी नजर आई। जुलाई में स्कूल खुलने से पहले लोग बच्चों के साथ गंगास्नान के लिए पहुंचे। होटल और धर्मशालाओं में कमरे नहीं मिलने से सैकड़ों यात्री गंगा घाटों पर रात गुजारते दिखे। रेलवे स्टेशन और रोडवेज स्टेशन पर भी अन्य दिनों की तुलना में अधिक भीड़ रही। ललतारो पुल तक काफी समय तक जाम लगा रहा। यहां से यात्रियों के वाहन रोड़ीबेलवाला मैदान के लिए आवाजाही करते दिखे।
सीसीआर के नजदीक पंडित दीन दयाल उपाध्याय पार्किंग फुल नजर आई। अपर रोड पर यात्रियों की भीड़ रही। इस दौरान यात्रियों ने खूब खरीदारी की। इससे व्यापारियों के चेहरे खिले नजर आए। व्यापारियों ने बताया कि पिछले सप्ताह पहाड़ों में बारिश होने से यात्रियों का आवागमन कम होने से कुछ दिन बाजार ठंडा रहा, लेकिन शनिवार की भीड़ ने रौनक लौटा दी। जाम और भीड़ के मद्देनजर पुलिस को सड़कों पर मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें