फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने थाने में काटा हंगामा

Sat, 23 Jan 2016 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादराबाद। भारापुर गांव के गुलशेर की पीट-पीट कर हत्या करने के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने बहादराबाद थाने और गांव में हंगामा काटा। पुलिस ने जैसे तैसे समझाबुझाकर ग्रामीणों को भेजा, लेकिन शाम को जब युवक का शव गांव में पहुंचा तो फिर से मामला गरमा  गया। भारी संख्या में पहुंची पुलिस फोर्स ने मामला संभाला और आरोपियों की  शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन देकर माहौल शांत किया। इसके बाद कड़ी सुरक्षा  व्यवस्था के बीच शव सुपुर्द एक खाक किया गया। इधर, एक आरोपी उदय को पुलिस  गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह हत्या करने में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने थाना घेर लिया। घेराव की सूचना मिलने पर आला अफसर पहुंच गए। कई घंटों तक थाने में चले हंगामे के बाद पुलिस ने बमुश्किल  ग्रामीणों को शांत किया। ग्रामीण तब वहां से वापस गांव लौट गए। लेकिन माहौल  एक बार तब गरमा गया जब गुलशेर का शव पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचा।  ग्रामीण एक बार फिर भड़क गए। ग्रामीणों ने पुलिस अफसरान का घेराव कर  आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग उठाई। गुस्साएं ग्रामीणों को समझाने में पुलिस कओ मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस अफसरों ने विश्वास दिलाया कि जल्द से जल्द अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी कर ली जाएगी। आश्वासन मिलने के बाद ही पुलिस की मौजूदगी में शव को सुपुर्द-ए-खाक किया गया।  नगर पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि गांव में पूरी नजर रखे  हुए है। फिलहाल गांव में पुलिस एवं पीएसी तैनात की गई है।
----------
यह है मामला
शुक्रवार तड़के में गांव भारापुर में एक युवक की चोरी के आरोप में कुछ  लोगों ने बुरी तरह पिटाई कर दी थी कि युवक की शाम के समय जिला अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने 14 लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन


---------------
इनके खिलाफ हुआ मुकदमा दर्ज
 गुलशेर की हत्या करने का आरोप लगाते हुए मृतक गुलशेर के चाचा फरमान अहमद ने गांव के ही उदय पुत्र रणवीर, उसके बेटे सूरज, मोहन, भूरा, नीटू,  अजय, अशोक पुत्रगण किरत, किरत पुत्र रणवीर सिंह, ज्ञानी पुत्र रणवीर, दीपक  पुत्र ज्ञानी, रवि पुत्र  जयपाल, मोहल्लादत पुत्र जस्सी  राम, विजयपाल पुत्र फूल सिंह, मांगेराम  पुत्र सनता के खिलाफ भी लिखित तहरीर दी। इन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
--------
आसपास के थानों से बुलाया फोर्स
बहादरबाद।  तनाव की स्थिति को देखते हुए आसपास के थानों से भी पुलिस फोर्स बुला लिया गया था। गुलशेर की मौत को लेकर हरिद्वार पुलिस गांव से लेकर शहर तक अलर्ट रही।  जिला अस्पताल में भी कोतवाली प्रभारी महेंद्र सिंह नेगी खुद डटे रहे। पुलिस तब  तक चौकस रही जब तक शव को पोस्टमार्टम के बाद गांव के लिए रवाना नहीं कर दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें