फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटे को लेकर बवाल, चर्ले इंट-पत्थर

Sat, 23 Jan 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के पूरबपट्टी गांव में एक दूसरे पर आरोप लगाने की बात को लेकर पूर्व प्रधान व प्रधान के बीच मारपीट हो गई। मामला बढ़ते देख आरोपों की जांच करने पहुंचे अधिकारी वहां से भाग निकले। स्थानीय पुलिस भी मौके पर मूकदर्शक बनी रही। मारपीट में दोनों पक्ष से सात लोग घायल हो गए। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। मामले की शिकायत दोनों पक्षों ने स्थानीय पुलिस से की है।
विज्ञापन


कोंहड़ौर थाना क्षेत्र के पूरबपट्टी गांव के प्रधान विजय सिंह ने कुछ दिन पहले एसडीएम से पूर्व प्रधान के खिलाफ शिकायत की थी। उनका कहना था कि पूर्व प्रधान रामअभिलाष का पंचायत भवन पर कब्जा है। जिसे खाली कराया जाए। उधर, पूर्व प्रधान रामअभिलाष ने एसडीएम से प्रधान विजय सिंह के खिलाफ शिकायत की थी कि वह अपने आवास के पर राशन का वितरण करवाते हैं। जबकि सरकारी स्थान पर राशन वितरण किया जाना चाहिए। मामले को संज्ञान में लेते हुए एसडीएम ने जांच के लिए शनिवार को तहसीलदार व सप्लाई इंस्पेक्टर के साथ स्थानीय पुलिस को भेजा था।

 जांच को पहुंचे अधिकारी दोनों पक्ष से पूछताछ कर रहे थे कि इसी बीच विवाद होेने पर दोनों पक्ष एक दूसरे पर हमलावर हो गए। दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले। जिसमें ग्राम प्रधान विजय सिंह के पक्ष से वृजेंद्र कुमार (43), राजकुमार (43), धीरेंद्र सिंह (39) व राजेश (40) गंभीर रूप से घायल हो गए। पूर्व प्रधान रामअभिलाष के पक्ष से रायसाहब सिंह (45), संदीप सिंह (26), राजेंद्र सिंह (37) घायल हो ग,। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। मामले में एसओ रियाज अहमद ने बताया कि दोनोड्ड पक्ष से तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें