फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेन छीनते तीन सगी बहने गिरफ्तार

Tue, 19 May 2015 12:42 AM IST
ब्यूराे, अमर उजाला/हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवती अमावस्या पर नारायणी शिला पर मत्था टेककर लौट रही बुजुर्ग महिला से ऑटो में सोने की चेन लूटने की कोशिश में हरियाणा की तीन सगी बहनें धरी गई। बुजुर्ग महिला के पुत्र की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर ज्वालापुर पुलिस ने आरोपी बहनों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन



रानीपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी रानी चौहान पत्नी वाईपीएस चौहान सोमवती अमावस्या के मौके पर देवपुरा चौक के पास प्राचीन नारायणी शिला पर पूजा अर्चना के लिए गई थी। जब वे आटो रिक्शा से लौट रहीं थी तब अगल बगल बैठी महिलाओं ने गले से चेन लूटनी चाही पर चेन नीचे गिर गई।


बुजुर्ग महिला का ध्यान तुरंत चेन पर गया और शोर मचा दिया। ऑटो चालक ने ऑटो रोक लिया। महिला ने पुत्र गोपाल को सूचना देकर बुला लिया। बमुश्किल दो महिलाओं एवं एक किशोरी को कोतवाली ले जाया गया। पुलिसिया पूछताछ में बताया कि वे तीनों सगी बहन है।
विज्ञापन



उन्होंने अपने नाम रेखा पत्नी सुनील, रेणू पत्नी संजय बताया जबकि तीसरी नाबालिग है। कोतवाली प्रभारी धीरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि ये सब हरियाणा के बस स्टैंड के पास फरीदाबाद एवं रेलवे स्टेशन के पास बल्लभगढ़ की निवासी बता रही है।


मासूमों को भी लाई साथ
शादीशुदा बहनों के साथ उनके बच्चे भी है। बड़ी बहन रेखा अपनी पांच वर्ष की लड़की को साथ लाई थी। जबकि रेणु की बेटी अभी दूधमुंही ही है।


घटना को अंजाम देने में है एक्सपर्ट
पुलिस की माने तो चोरी की घटनाओं को अंजाम देने में एक्सपर्ट ये महिलाएं ग्रुप बनाकर चलती है। ये घेराबंदी कर शिकार करती है और हो हल्ला करने में भी महारथ हासिल रखती है। इनके पति इनके साथ नहीं चलते है ये अकेले ही इस तरह की घटनाओं को अंजाम देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें