फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे की मौत का सदमा नहीं सह पाया पिता

Thu, 19 Nov 2015 12:32 AM IST
haridwar, crime news
विज्ञापन
विज्ञापन
पथरी। सड़क दुर्घटना में बेटे की मौत की खबर सुनते ही पिता सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाया और हृदयाघात से उनकी भी मौत हो गई। इससे पूरे गांव में मातम छा गया है। पिता-पुत्र की चिता अगल-बगल एक साथ जली तो हर आंख नम हो गई। ग्रामीण गमजदा परिजनों और रिश्तेदारों को ढाढ़स बंधाते रहे।
विज्ञापन


बुधवार सुबह करीब दस बजे गांव फेरूपुर निवासी जयकरण और रांझा उर्फ राजा बाइक से हरिद्वार की ओर जा रहे थे। सड़क पर तेजी से गुजर रहे वाहन से बचने के चक्कर में उनकी बाइक फिसल गई और पलट गई। इसमें बाइकसवार दोनों घायल हो गए। अस्पताल ले जाते समय जयकरण (40) की मौत हो गई। जबकि रांझा को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी मौत की खबर जैसे ही परिजनों को मिली तो घर में कोहराम मच गया। जयकरण के पिता चमन सिंह बेटे की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाए और उनकी भी हार्ट अटैक से मौत हो गई। बाप-बेटे की अर्थी घर से एक साथ उठी। इस दौरान आसपास के रिश्तेदार और पूरा गांव मौजूद था। ग्रामीणों के अनुसार चमन सिंह के तीन पुत्र (लाल सिंह, विजय सिंह और सबसे छोटा जयकरण) थे।

जयकरण मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था। घर के आंगन में एक साथ पिता-पुत्र के शव रखे हुए थे। परिजनों में जयकरण की पत्नी सुनीता के बड़े बेटे अभिषेक, मोहित, मोनू, सोनू व पुत्री काजल का रो रोकर बुरा हाल था। देर शाम गंगा किनारे उन्हें मुखाग्रि दी गई।
विज्ञापन


टूटी सड़क बनी मौत का कारण
पथरी। फेरूपुर निवासी भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष अर्जुन चौहान ने डीएम से हरिद्वार-लक्सर मार्ग पर सड़क के किनारों में मिट्टी का भराव शीघ्र कराने की मांग की है। जिससे दुर्घटनाओं पर रोक लग सके। अर्जुन चौहान का कहना है कि शेरपुर भट्टीपुर, शाहपुर, बादशाहपुर, पदार्था, धनपुरा, फेरूपुर, कटारपुर आदि स्थानों पर सड़क ऊंची व किनारे गहराई में होने के कारण अब तक इस मार्ग पर कई दुपहिया वाहन सवार घायल व कई लोगों की मौत हो चुकी है। ग्रामीणों में इस बात को लेकर भारी रोष व्याप्त है कि बार-बार शिकायत करने के बाद भी अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें