कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सरस्वती विहार कालोनी में एक युवती से छेड़छाड़ कर
रहे दो युवकों को कालोनी के लोगों ने घेर लिया और दोनों की जमकर धुनाई की।
बाद में उन्हें गंगनहर कोतवाली पुलिस को सौंप दिया। उनके खिलाफ कार्रवाई
की मांग को लेकर कालोनीवासियों ने कोतवाली में प्रदर्शन भी किया। पुलिस ने
अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
घटनाक्रम के अनुसार बृहस्पतिवार की
देर शाम एक युवती अपने घर लौट रही थी। आरोप है कि घर के पास दो युवकों ने
उसे रोका और अभद्र व्यवहार करने लगे। जिस पर युवती ने विरोध करते हुए शोर
मचाया तो उसके परिजन और आसपास के लोग एकत्र हो गए।
दोनों युवकों को घेर
लिया और इसके बाद उनकी जमकर धुनाई कर दी। बाद में लोगों ने दोनों युवकों के
पुलिस को सौंप दिया। कोतवाली प्रभारी डीसी भंडारी ने बताया कि मामले की
जांच की जा रही है।