भेल के फाउंड्री गेट के सामने जंगल में मरे मवेशियों की खाल उतार रहे एक युवक को पीपुल्स ऑफ एनिमल (पीएफए) के पदाधिकारियों ने दबोच लिया, जबकि दूसरा युवक पास के एक धर्मस्थल में घुसकर भाग निकलने में कामयाब रहा। देर शाम तक रानीपुर पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी हुई थी।
शुक्रवार शाम पीपुल्स फोन एनीमल के पदाधिकारी आदित्य शर्मा की अगुवाई में फाउंड्री गेट के ठीक सामने बिजली घर के पीछे खाली जंगल में पहुंचे। वहां मौजूद दो लोग पशुओं की खाल उतार रहे थे। संस्था के पदाधिकारियों ने एक युवक को मौके पर ही दबोच लिया जबकि दूसरा भाग निकला। एक धर्मस्थल में घुस गया।
धर्मस्थल के आस पास मौजूद लोगों ने संस्था के पदाधिकारियों को घेर लिया तब उन्हें वापस लौटना पड़ा। पकड़ में आए युवक एवं खाल को लेकर संस्था के पदाधिकारी सीधे रानीपुर कोतवाली पहुंचे। पीएफए के पदाधिकारी आदित्य शर्मा ने आरोप लगाया कि गलत तरीके से पशुओं की खाल उतारी जा रही थी।
इस पूरे मामले की जांच होनी चाहिए और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई हो। इधर, कोतवाली प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी ने ठेके के तहत खाल उतारने की बात कही है। पूरे मामले की जांच कर रहे है।