फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण के प्रयास का आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार

Thu, 16 Jun 2016 12:00 AM IST
hridwar uttrakhanda india
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। ज्वालापुर के मोहल्ला घोसियान में दो बच्चियों के अपहरण के प्रयास काआरोपी देर रात जिला अस्पताल में मेडिकल के दौरान पुलिस कस्टडी से फरार हो गया। पुलिस दिनभर उसकी तलाश में जुटी रही। मगर कोतवाली में पीड़ित परिजनों की ओर अपहरण के दौरान फरार होने का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

ज्वालापुर के घोसियान में मंगलवार की रात शमीम व शफीक की दो बेटियों को बातों में उलझाते हुए एक युवक अपहरण कर ले जा रहा था। आसपास के लोगों ने युवक को पकड़कर धुनाई कर दी। आरोपी राशिद मूल रूप से मंगलौर के मोहल्ला बंदरटोल का रहने वाला था। वह यहां मैदानियान में अपनी ससुराल आया था। युवक नशे का आदी बताया गया। पिटाई करने के बाद आरोपी को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया था। रात में ही ज्वालापुर कोतवाली से दो कांस्टेबल उसका मेडिकल कराने जिला अस्पताल पहुंचे थे। इमरजेंसी में डॉक्टर उसका मेडिकल परीक्षण कर रहे थे कि दूसरा केस पहुंचने पर वहां भीड़ हो गई। इस बीच सिपाहियों का ध्यान हटते ही राशिद वहां से फरार हो गया। सिपाहियों ने अधिकारियों को सूचना दी। पुलिस कस्टडी से आरोपी फरार होने की खबर से हड़कंप मच गया।
हरिद्वार कोतवाली समेत आसपास के थानों की पुलिस ने मिलकर आरोपी की तलाश की, मगर कुछ पता नहीं चल पाया। इसके बाद बच्चियों के परिजनों की तहरीर पर राशिद के खिलाफ अपहरण करने और पकड़कर कोतवाली लाने के दौरान फरार होने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया। वहीं कोतवाली प्रभारी डीएस रावत का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें