फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद घर से डेढ़ लाख का माल उड़ाया

Thu, 17 Dec 2015 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। पॉश कालोनी शिवालिक नगर में सेवानिवृत्त भेल कर्मचारी के घर से कई लाख के जेवरात-नगदी चोर ले उड़े। घटनास्थल का मौका मुआयना कर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। ये तीसरा मौका है जब भेल कर्मचारी के घर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन

कलस्टर-181 के रहने वाले सेवानिवृत कर्मचारी धर्मेद्र सक्सेना अपनी पत्नी के इलाज के लिए दिल्ली गए हुए थे। इसी दौरान उनके घर में घुसे चोर नगदी, जेवरात एवं कीमती सामान ले उड़े। पड़ोसी ने घर के मुख्यद्वार के ताले टूटे देख उनके भाई को सूचना दी।  भाई मौके पर पहुंचे और पाया कि सीढ़ियों के रास्ते पर लगा दरवाजा भी टूटा हुआ था। पूरा सामान अस्त व्यस्त पड़ा हुआ था। भाई की सूचना पर दिल्ली से सेवानिवृत्त भेलकर्मी भी पहुंच गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौका मुआयना किया। भेलकर्मी की माने तो करीब डेढ़ लाख के सामान की चोरी हुई है। ये तीसरी बार उनके घर में चोरी हुई है ओर पुलिस बीती घटनाओं का भी खुलासा नहीं कर सकी है। कोतवाली प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी गई है। कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें