फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने नगदी और जेवर पर किए हाथ साफ

Sun, 15 Nov 2015 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
दीपावली मनाने गांव गए एक परिवार का बंद मकान चोरों ने खंगाल डाला। करीब 70 हजार की नगदी और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। परिवार शनिवार को वापस लौटा तो चोरी की जानकारी मिली।
विज्ञापन

रेलवे रोड की गीतांजलि विहार कालोनी निवासी भास्कर सैनी मूलरूप से डूंगरपुर रायसी के रहने वाले हैं। दीपावली से एक दिन पहले वह गांव गए थे।
जबकि उनके दो किरायेदार भी त्योहार पर अपने घर गए थे। इसी बीच चोरों ने मकान मालिक का पूरा घर खंगाल दिया। शनिवार की सुबह परिवार के लोग वापस लौटा तो घर के हालात देख दंग रह गए।
घर का सामान अस्त व्यस्त पड़ा था। छत के दरवाजे का ताला सीढ़ियों पर टूटा मिला। इससे माना जा रहा है कि चोर छत के रास्ते घर में घुसे होंगे।
परिवार के मुताबिक घर में रखे करीब 70 हजार रुपये नगद व जेवरात चोरी हुए हैं। सूचना पर उपनिरीक्षक चित्रगुप्त ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी जुटाई। कोतवाली प्रभारी जवाहर लाल ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें