फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगनहर में कूदने पहुंची युवतियों को बचाया

Wed, 20 May 2015 12:36 AM IST
ब्यूराे, अमर उजाला/रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
आत्महत्या के इरादे से गंगनहर में छलांग लगाने पहुंची एक युवती और एक किशोरी को बचा लिया गया। दोनों सुरक्षित अपने घर भिजवा दी गईं। बताया गया कि मंगलवार की दोपहर करीब एक बजे एक युवती का लक्ष्मीनारायण घाट के पास उसके प्रेमी से झगड़ा हो गया।
विज्ञापन



दोनों काफी देर तक आपस में बहस करते रहे। इसके बाद युवती उसे गंगनहर में कूदने की धमकी देते हुए आगे बढ़ी। प्रेमी भी उसे बचाने के लिए दौड़ा। शोर सुनकर आसपास के लोग भी जमा हो गए। जैसे-तैसे युवती को समझाकर शांत किया गया। इसके बाद युवती वहां से चली गई।


दूसरी ओर एक किशोरी चाट बाजार के पास गंगनहर के घाट पर बैठकर देर तक रोती रही। पहले तो आसपास के व्यापारियों ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह परेशानी का कारण नहीं बता रही थी। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस भी मौके पर आ गई और उसके घरवालों के बारे में जानकारी चाही।
विज्ञापन



इसके बाद लड़की पुलिसकर्मियों से उलझ गई और अपने आपको सुरक्षित बताते हुए घर लौट गई। चर्चा होती रही कि यह किशोरी घर पर झगड़ा करके आत्महत्या के इरादे से आई हुई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें