फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरार बंदीरक्षक गिरफ्तार

Sun, 05 Jul 2015 01:55 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले साल रुड़की उपकारागार के मेनगेट पर गैंगवार के चलते हुए गोलीबारी में तीन युवकों की मौत के मामले में फरार चल रहे जेल के बंदीरक्षक आनंद प्रकाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे शनिवार को जेल परिसर स्थित उसके सरकारी आवास से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


उस पर जेल के रजिस्टर में छेड़छाड़ कर साक्ष्यों को प्रभावित करने का आरोप है। आरोपी बंदीरक्षक को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। बंदीरक्षक मेरठ के इंचौली का रहने वाला है। पिछले साल पांच अगस्त को रुड़की उपकारागार के मेनगेट पर उस समय गोलीबारी की गई थी, जब पश्चिमी अंबर तालाब निवासी चीनू पंडित जमानत पर छूटकर जेल से बाहर आ रहा था।

जेल में बंद कुख्यात सुनील राठी के इशारे पर यह हमला किया जाने का आरोप है। हमले में चीनू के तीन साथियों की मौत हो गई थी और छह अन्य युवक घायल हो गए थे। मामले में तत्कालीन डिप्टी जेलर राकेश वर्मा और बंदीरक्षक आनंद प्रकाश पर आरोप है कि उन्होंने जेल के रजिस्टर में चीनू की रिहाई का समय गलत दर्ज किया और उसमें दर्ज प्रविष्टि के साथ छेड़छाड़ भी की गई।
विज्ञापन


दोनों को पुलिस ने आरोपी बनाया था। डिप्टी जेलर राकेश वर्मा पहले ही आत्मसमर्पण करने के बाद जेल में बंद है।
अब पुलिस को बंदीरक्षक आनंद प्रकाश की तलाश थी। उसके खिलाफ पुलिस ने कोर्ट से कुर्की वारंट भी प्राप्त कर लिया था। विवेचनाधिकारी जयदेव आर्य पुलिसकर्मियों के साथ शनिवार को आनंद प्रकाश के सरकारी आवास पर कुर्की वारंट चस्पा करने गई थी, इस दौरान आनंद प्रकाश घर पर ही मिल गया, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें