फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

.किटी प्रकरण में कान्हा ग्रुप की संचालिका गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

हरिद्वार।
कान्हा किट्टी ग्रुप की संचालिका और भाजपा महिला नेता शिवांगी त्रिपाठी को ज्वालापुर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। शनिवार को दिन भर महिला नेता के घर से लेकर कोतवाली ज्वालापुर परिसर में चले महिलाओं के हंगामे प्रदर्शन के बाद आखिरकार पुलिस को उसे गिरफ्तार करना पड़ा था।
रविवार को भी कोतवाली ज्वालापुर में किटी ग्रुप के सदस्य और संचालिका समर्थकों का जमावड़ा लगा रहा। पिछले कई माह से उच्च न्यायालय के स्टे के चलते बचती फिर रही कान्हा किटी ग्रुप की संचालिका एवं भाजपा महिला नेता शिवांगी त्रिपाठी के शहर छोड़कर फरार होने की खबर पर लेनदार महिलाओं ने घर घेर लिया था और जमकर धक्का मुक्की हुई थी। एएसपी रचिता जुयाल, कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह को भी महिलाओं के विरोध का सामना करना पड़ा था। कई घंटों तक चले हंगामे के बाद पुलिस शिवांगी त्रिपाठी और उनके पति को हिरासत में लेकर कोतवाली लेआई थी। शनिवार को किट्टी ग्रुप की सदस्य रही लक्ष्मी मिश्रा निवासी बैरियर नंबर पांच धीरवाली, सारिका जोशी, प्रीति गुप्ता की शिकायत पर शिवांगी त्रिपाठी के खिलाफ धोखाधड़ी, मारपीट, गाली गलौच, हत्या की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि आरोपी महिला नेता को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

-----------------
बचती रही संचालिका
हरिद्वार। पिछले साल अगस्त माह में शहर भर में किट्टी को लेकर हुए बवाल के बाद से कान्हा ग्रुप की संचालिका बचती चली आ रही थी। क्योंकि वह धीरे धीरे किट्टी के नाम पर निवेश की गई रकम लौटा रही थी। अब पिछले कुछ समय से कोरे आश्वासन के अलावा वह रकम नहीं दे पा रही थी और उसकी समय सीमा बढ़ती ही जा रही थी। बताते है कि करोड़ों की देनदारी भाजपा महिला नेता पर अब भी बनी हुई है।
--------------
पुलिस ने नहीं निभाई अपनी जिम्मेदारी
हरिद्वार। शनिवार को जब लोगों ने तेवर दिखाए तब कानून व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शिवांगी त्रिपाठी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पहले ही अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाती तब कई माह तक कानून व्यवस्था मुद्दा न बनती। हैरान करने वाली बात ये है कि अब भी पिछले वर्ष अगस्त माह में शिवंागी त्रिपाठी के खिलाफ दर्ज हुए मुकदमे की विवेचना चल रही है। सवाल ये है कि अब तक उसके खिलाफ चार्जशीट क्यों नहीं दाखिल की गई। किट्टी ग्रुप संचालिका के अलावा आरती, शिवानी, आशु नाम की महिलाओं को भी आरोपी बनाया गया है, लेकिन उनकी गिरफ्तारी भी नहीं हुई। मान लें कि उस पर हाईकोर्ट का स्टे है लेकिन अगर पुलिस चाहती तो स्टे खारिज करने की पहल कर सकती थी और चार्जशीट दाखिल कर देती तो भाजपा नेता को कोर्ट से जमानत लेनी ही पड़ती। हाईकोर्ट के स्टे के दम पर भाजपा नेता महिलाओं को डरा धमका रही थी बल्कि उनकी पिटाई करने से भी पीछे नहीं हट रही थी।
विज्ञापन

-----------
शिवांगी के पति ने भी दर्ज कराया मुकदमा
हरिद्वार। कान्हा किट्टी ग्रुप की संचालिका शिवांगी त्रिपाठी के पति विष्णु त्रिपाठी ने भी कई महिला और पुरुषों पर उन्हें व उनकी पत्नी को बंधक बनाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली ज्वालापुर में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि जब पुलिस उन्हें व उनकी पत्नी को कोतवाली ले जा रही थी तब संगीता गोयल पत्नी सुभाष गोयल निवासी मिस्सरपुर, लक्ष्मी मिश्रा पत्नी दिनेश मिश्रा निवासी धीरवाली, मनीषा निवासी चौक बाजार, तुषार पुत्र देवेंद्र निवासी बहादरपुर जट पथरी, वरुण पुत्र रोशन लाल निवासी विवेक विहार, हिमांशु पुत्र सुभाष गोयल निवासी मिश्रपुर, प्रीति गुप्ता निवासी रामनगर कालोनी, अंकित चौहान पुत्र सुभाष चौहान निवासी कनखल, सारिका जोशी पत्नी नारायण जोशी, डिंपल अग्रवाल पत्नी अनिमेष अग्रवाल ने उनका रास्ता रोक लिया और बंधक बना लिया। आरोप है कि उनके साथ गाली गलौच करते हुए हत्या की धमकी दी गई। चर्चा ये है कि एक महिला पुलिस अफसर के साथ हुई नोकझोंक का खामियाजा पब्लिक को भुगतना पड़ा है। महिलाओं ने ही महिला अफसर को छिड़क दिया था। नामजद लोगों में संचालिका के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने वाली पीड़िता भी शामिल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें