फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टप्पेबाजी में संदिग्ध बच्चों की कराई शिनाख्त परेड

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
रिंग सेरेमनी से कई लाख की नगदी एवं जेवरात से भरा बैग ले उड़ने के मामले में कनखल पुलिस ने कई संदिग्ध बच्चों को हिरासत में लेकर शिनाख्त परेड कराई। सीसीटीवी फुटेज से हुलिया से मेल न खाने पर बच्चों को छोड़ दिया गया।
हरिद्वार दिल्ली हाईवे पर होटल गैगेंज रिवेरा में आयोजित रिंग सेरेमनी में दुल्हन पक्ष का जेवरात एवं नगदी से भरा बैग एक छोटा उस्ताद ले उड़ा था। पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था। इस संबंध में नया हरिद्वार कालोनी निवासी दूल्हे आशीष असीजा पुत्र जितेंद्र असीजा एयर ने तहरीर दी थी।
विज्ञापन

फुटेज में साफ हुआ था कि बैग ले उड़े बालक का एक साथी होटल के बाहर खड़ा था। कई लाख की टप्पेबाजी से पुलिस की पेशानी पर बल पड़ गए थे। तब से कनखल पुलिस संदिग्ध बच्चों की तलाश में जुटी है। सोमवार को भी कनखल पुलिस ने छह-सात बच्चों को हिरासत में लिया।
विज्ञापन

दूल्हे के परिजन को बुलाकर शिनाख्त परेड भी कराई गई। यही नहीं सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से भी बच्चों का मिलान किया गया लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिल पाई। थानाध्यक्ष कनखल अनुज सिंह ने बच्चों से भी पूछताछ भी की लेकिन नतीजा सिफर ही रहा। एसओ ने बताया कि संदिग्ध बच्चों से पूछताछ कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें