फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन कर्मियों ने अवैध खनन से लदे तीन वाहन सीज किए

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
वन प्रभाग हरिद्वार की टीम ने बुधवार सुबह छह बजे सप्तरोवर क्षेत्र में छापा मारकर अवैध खनन से लदे तीन वाहनों (छोटे हाथी) को जब्त कर सीज कर दिया है। इस क्षेत्र में गंगा नदी से अवैध खनन करने का वाले माफिया सक्रिय हैं और लाखों रुपये का अवैध खनन कर रहे हैं।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर डीएफओ ने अधीनस्थों को कार्रवाई का निर्देश दिया। वन क्षेत्राधिकारी दिनेश नौडियाल ने वन दारोगा ओपी सिंह के नेतृत्व में वन रक्षक महाराणा प्रताप सिंह व नंद किशोर की टीम को सुबह सप्तसरोवर क्षेत्र में दौड़ाया। वन दारोगा ने बताया कि साधुबेला अपार्टमेंट के सामने तीन छोटे वाहनों में रेत भरा जा रहा था। टीम ने तीनों वाहन कब्जे में लेकर टिबड़ी रेंज मुख्यालय ले जाकर मुकदमा दर्ज कर सीज कर दिया है। ये वाहन भागीरथीनगर सप्तऋषि निवासी विनोद पुत्र वासुदेव तथा भूपतवाला निवासी अमित कुमार पांडे पुत्र जग प्रसाद पांडे के थे। वन विभाग की टीम ने बताया कि इनके पास खनन ढुलाई करने का रवन्ना भी नहीं था। क्षेत्र में खनन माफिया गंगा नदी से खच्चरों से माल निकाल कर सिंचाई विभाग के प्लाट में स्टोर कराने के बाद ट्रैक्टर-ट्राली तथा छोटे वाहनों में भरकर हरिपुर कलां व भूपतवाला क्षेत्र में सप्लाई करते हैं। उन्होंने बताया कि इस संबंध में वन प्रभाग हरिद्वार के रेंजर दिनेश नौडियाल की ओर से छापेमारी के बाद गंगा कैनाल उत्तर प्रदेश के सहायक अभियंता को वन विभाग की ओर से कार्रवाई करने के लिए पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें