फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा से लाई गई शराब की खेप बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
पुलिस ने हरियाणा से तस्करी कर ऋषिकेश ले जाई जा रही अंग्रेजी शराब की खेप पकड़ी है। इसके साथ ही दो तस्कर दबोचे गए हैं। बरामद शराब की कीमत करीब एक लाख रुपये आंकी जा रही है।
विज्ञापन

कोवताली प्रभारी चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि रविवार सुबह चौकी प्रभारी राजेंद्र रावत की अगुवाई में पुलिस टीम ने पुराने एआरटीओ चौक के पास एक कार रोककर तलाशी लेने पर प्लास्टिक के कट्टों में अंग्रेजी शराब की 250 बोतलें बरामद की। पूछताछ में हत्थे चढ़े शराब तस्करों ने अपना नाम पंकज शर्मा पुत्र प्रेमचंद्र निवासी डाबरा कालोनी नूरवाला थाना किला जिला पानीपत एवं अमित शर्मा पुत्र ईश्वर दयाल शर्मा निवासी वार्ड नंबर दस रेलवे कालोनी थाना सफीदा जिंद हरियाणा बताया। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। उधर, शनिवार को लग्जरी कार में देसी शराब की 13 पेटी ले जा रहा एक तस्कर ललित भट्ट पुत्र मायाराम निवासी भीमगोडा पुलिस के हत्थे चढ़ गया था, जबकि तीन तस्कर प्रमोद जायसवाल पुत्र तारकेवर, गुड्डू जायसवाल निवासीगण इंद्रा विकास कालोनी खड़खड़ी, अरविंद उर्फ फड्डा पुत्र महेश गुप्ता निवासी लक्कड़बस्ती रोड़ीबेलवाला फरार है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि फरार चल रहे आरोपियों की तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें