अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
ज्वालापुर के गांव सराय में भूमि विवाद में पूर्व ब्लॉक प्रमुख के पति रविंद्र वालिया के पक्ष की ओर से भी क्रॉस केस दर्ज कराया है। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
कुछ दिन पहले गांव सराय में कई बीघा भूमि को लेकर विवाद हुआ था। कनखल के रहने वाले सुरेश गुप्ता ने पूर्व प्रमुख के पति रविंद्र वालिया एवं उनके समर्थकों के खिलाफ चाहरदीवारी क्षतिग्रस्त, भूमि पर कब्जा करने समेत गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। अब पूर्व ब्लॉक प्रमुख पति पक्ष की ओर से अकरम अंसारी पुत्र हाजी मोहम्मद हासिम निवासी गांव सराय ने एसएसपी से मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। एसएसपी के आदेश पर ज्वालापुर पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर की ओर से मुकदमा दर्ज कर लिया। एसएसआई संजीव थपलियाल ने बताया कि प्रॉपर्टी डीलर की ओर से सुरेश गुप्ता, जगदीश यादव, अनुज यादव, अमित यादव, धनपाल एवं उनके दस अज्ञात समर्थकों पर मारपीट, गाली गालौज कर हत्या की धमकी देने का आरोप लगाया है। आरोप है कि अनुज यादव ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर उस पर तानकर गोली मार देने की भी धमकी दी। एसएसआई ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।