फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरफिरे ने एक तरफा प्यार में बनाई युवतीह की फेसबुक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
एकतरफा प्यार में एक सिरफिरे ने युवती की फेसबुक आईडी बनाकर फोटो पर टिप्पणी कर दी। यही नहीं उस फर्जी आईडी पर युवती की फोटो अपलोड करके भी ऐसी टिप्पणी लिखी जिससे हर कोई उन्हें प्रेमी युगल समझ लें। पीड़िता की शिकायत पर कनखल पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत सिरफिरे के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी होने तक पुलिस उसकी पहचान गुप्त रखे हुए है।
विज्ञापन

सोमवार को कनखल थाने पहुंची क्षेत्र के एक गांव की युवती ने थानाध्यक्ष ओमकांत भूषण से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी दी। एमकॉम तक पढ़ी युवती ने बताया कि उसके नाम से एक फेसबुक आईडी बनाई गई है, जिसका संचालन एक युवक कर रहा है। युवक ने अपनी फेसबुक आईडी से उसकी फर्जी आईडी पर डाली गई फोटो पर टिप्पणी की है और खुद ही उस फर्जी आईडी से अपनी आईडी पर अपलोड फोटो पर भी टिप्पणियां की हैं। युवती ने बताया कि इस फर्जी आईडी से समाज में उसकी काफी बदनामी हो रही है। परिवार के लोग भी इस बात से काफी आहत हैं। युवती ने बताया कि फेसबुक आईडी पर टिप्पणी कर रहा युवक उसके रिश्तेदार के गांव का रहने वाला है। थानाध्यक्ष ओमकांत भूषण ने बताया कि युवक पथरी के एक गांव का रहने वाला है। उसकी तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें