फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

37 पियक्कड़ों का चालान, तीन रेस्टोरेंट संचालक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
पुलिस ने तीन रेस्टोरेंट संचालकों को शराब परोसने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया, जबकि शराब पी रहे 37 पियक्कड़ों का पुलिस एक्ट में चालान कर जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार देर शाम एसएसपी कृष्ण कुमार वीके के निर्देश पर पुलिस की नारकोटिक्स सेल के प्रभारी अनिल जोशी और जगजीतपुर चौकी प्रभारी डीपी काला ने लक्सर मार्ग पर बने तीन रेस्टोरेंटों पर छापा मारा। रेस्टोरेंटों में शराब पिलाई जा रही थी। पुलिस ने घेराबंदी कर शराब पी रहे 37 पियक्कड़ों को हिरासत में ले लिया, जबकि तीन रेस्टोरेंट संचालक भी मौके पर दबोचे। पुलिस टीम जब सभी पियक्कड़ों और रेस्टोरेंट संचालकों को लेकर थाने पहुंची तो उनके परिजन और परिचित भी पीछे- पीछे पहुंच गए। देर रात कनखल थाने में भीड़ जुटी रही। पुलिस ने शराब पी रहे 37 पियक्कड़ों का पुलिस एक्ट के तहत चालान कर नगद जुर्माना वसूलने के बाद उन्हें छोड़ दिया। एसआई डीपी काला ने बताया कि अमृतसरी रेस्टोरेंट के संचालक सुनील कुामर पुत्र जगदीश प्रसाद, रॉयल हट के संचाल मनोज पुत्र मुकराम, द विलेज के संचालक विक्रात उर्फ विक्की पुत्र हरिशंकर को अवैध रूप से शराब पिलाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि गौरव वालिया की तलाश जारी है। रेस्टोरेंटों से बीयर की खाली बोतलें एवं शराब के अध्धे बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें