फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैंसे को पीटने पर मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हरिद्वार। श्यामपुर पुलिस ने भैंसे को लाठी-डंडों से पीटने पर एसडीएम के आदेश पर गाजीवाली निवासी नरेश पुत्र कृपाल के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गाजीवाली गांव में गंगा के किनारे खनन सामग्री निकाली जा रही थी। भैंसा अचानक पानी के अंदर बैठ गया। इस पर भैंसा मालिक ने बड़ी बेरहमी से भैंसे की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी । बुरी तरह पीटे जाने पर भैंसे के मुंह से खून भी आने लगा। पास में ही खड़े कुछ ग्रामीणों ने इस घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। इस वीडियो पर उपजिलाधिकारी मनीष कुमार सिंह ने संज्ञान लिया और थानाध्यक्ष श्यामपुर को आरोपी को तलाश कर पशु क्रूरता अधिनियम नियम के तहत कार्रवाई करने के आदेश दिए। थानाध्यक्ष प्रदीप मिश्रा ने बताया कि पशु को पीटने के आरोपी की पहचान नरेश पुत्र कृपाल निवासी गाजीवाली के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें