ज्वालापुर क्षेत्र के कटहरा बाजार में शटर उखाड़कर कपड़े की दुकाने से कई हजार की नकदी चोरी कर ली गई। व्यस्ततम बाजार में हुई चोरी की वारदात से स्थानीय पुलिस की कार्यशैली की पोल खुल गई है।
कटहरा बाजार में दीप्ति गारमेंटस के नाम से रेडीमेड कपड़ों की दुकान है। मंगलवार सुबह जब दुकान का शटर उखड़ा देखक क्षेत्रवासियों ने दुकानदार अश्वनी गुप्ता को सूचना दी। दुकानदार अश्वनी गुप्ता ने बताया कि गल्ले में रखी आठ हजार की नगदी गायब थी। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस भी पहुंच गई। कटहरा बाजार में चोरी की वारदात घटित होने पर व्यापारी वर्ग ने पुलिस के समक्ष अपनी नाराजगी जताई। कोतवाली प्रभारी मनोज मैनवाल ने बताया कि बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है। जल्द ही वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।