फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून : भूमि संबंधी धोखाधड़ी में सभी आरोपियों की गिरफ्तारी करें

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

पुलिस महानिरीक्षक अजय रौतेला ने मंगलवार को एसआईटी (भूमि) की जांच के बाद देहरादून और हरिद्वार में दर्ज हुए मुकदमों की समीक्षा की। रौतेला ने भूमि संबंधी धोखाधड़ी के मुकदमों के निस्तारण में हीलाहवाली पर विवेचकों को फटकार लगाते हुए आरोपियाें की शत-प्रतिशत गिरफ्तारी के निर्देश दिए। उन्हाेंने थाना स्तर पर लोगाें को जमीन के नाम पर होने वाली धोखाधड़ी के बारे में लोगों को जागरूक करने को भी कहा।

विज्ञापन


आईजी रौतेला ने मंगलवार सुबह एसपी सिटी श्वेता चौबे के साथ शहर क्षेत्र में दर्ज हुए मुकदमों की समीक्षा की। प्रत्येक विवेचक ने मुकदमों में अब तक हुई कार्रवाई की जानकारी दी। इसके बाद देहात और हरिद्वार में दर्ज मुकदमों की समीक्षा की गई। आईजी ने निर्देश दिए कि प्रत्येक आरोपी की गिरफ्तारी की जाए। उन्हाेंने कहा कि समीक्षा के दौरान काफी मुकदमाें में स्थिति संतोषजनक नहीं है। विवेचक किसी तरह के समझौते का हिस्सा न बनें। ऐसे पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस महानिरीक्षक अजय रौतेला ने कहा कि एसआईटी के व्यापक स्तर पर कार्रवाई के बावजूद भूमि संबंधी धोखाधड़ी के मामलों में अपेक्षा के अनुरूप कमी नहीं आई है। ऐसे में लोगों को जागरूक करने की जरूरत है। थाना स्तर पर इसके लिए जागरूकता गोष्ठी आयोजित की जाए, ताकि धोखाधड़ी के मामलों में कमी हो सके।
विज्ञापन


2014 से अब तक 418 मुकदमे
देहरादून। एसआईटी (भूमि) ने 2014 से लेकर अब तक जांच के बाद 418 अभियोग पंजीकृत कराए हैं। इनमें से 313 प्रकरणाें में आरोप पत्र दाखिल किया गया है। 55 प्रकरणों में दोनों पक्षाें में समझौता होने के कारण अंतिम रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। करीब 50 मुकदमे विचाराधीन हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें