फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन का भंड़ाफोड़, तीन दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
पथरी। क्षेत्र के बिशनपुर कुंडी से सटी बाण गंगा में अवैध खनन करने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। घटनास्थल से खनिज सामग्री से लदी तीन ट्रैक्टर ट्रालियों को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने खनन करने वालों को संरक्षण देने के आरोप में पूर्व जिला पंचायत सदस्य के पति समेत दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

रविवार की सुबह स्थानीय पुलिस को सूचना मिली कि बाण गंगा में अवैध खनन किया जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस को वहां तीन ट्रैक्टर ट्राली अवैध खनिज सामग्री से लदी मिली। पुलिस ने मौके से अवैध खनन में जुटे तीन लोगों को पकड़ लिया। चौकी लाकर की गई पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम कृष्णपाल निवासी गांव बहादरपुर जट, विक्रमपाल और अर्जुनपाल निवासी गांव बिशनपुर कुंडी बताया। थानाध्यक्ष दीपक कठैत ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने कबूला वह सुभाषपाल एवं मदनपाल निवासी गांव बहादरपुर जट के संरक्षण में अवैध खनन का कार्य करते हैं। एसओ ने बताया कि कांग्रेसी नेता सुभाषपाल की पत्नी जिला पंचायत सदस्य रह चुकी हैं। उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर सुभाषपाल और मदनपाल के ही हैं, ये ही अवैध खनन के धंधे को संरक्षण दे रहे है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भी प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कुछ क्रशर मालिकों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें