बलिया। आरपीएफ ने गश्त के दौरान बलिया माडल रेलवे स्टेशन से दो नाबालिग बच्चों को पकड़कर उनके माता पिता को सौंप दिया। आरपीएफ प्रभारी की मानें तो दोनों बच्चे बिना घर वालों को सूचना दिए ही नौकरी के लिए गैर प्रांत जाने की तैयारी में थे। जिन्हें पकड़कर उनके परिवार वालों को सौंप दिया गया।
आरपीएफ निरीक्षक अमित कुमार राय अपने हमराही कॉन्स्टेबल दिलीप तिवारी, जगरनाथ शुक्ला, मनीष कुमार राय के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान उन्हें प्लेटफार्म संख्या दो और तीन पर दोनाबालिग बच्चे नाम जिनका राजा पुत्र स्व. गोपाल क्त्रस्/ह्र महाबीर घाट थाना कोतवाली बलिया उम्र 10 वर्ष तथा रोहित पुत्र शंकर वर्मा उम्र आठवर्ष मिले। जो कि बिना अपने परिवार के लोगों को बिना बताये घर से भागकर दिल्ली कमाने जा रहे थे। दोनों के घर वाले को बुलाकर सुपुर्द किया