फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शस्त्र लुटेरों ने महिला को बंधक बनाकर लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

कनखल थाना क्षेत्र के ग्राम जमालपुरकलां में बुधवार सवेरे करीब पांच बजे तीन नकाबपोश हथियारबंद बदमाशों ने एक घर पर धावा बोल दिया। वह घर में सो रही महिला को बंधक बना जेवर, नकदी लूट ले गए। घटना के वक्त पति दूध लेने गया था। वहीं, दूसरे कमरे में सो रहे बेटे बहू को भनक तक नहीं लगी। घटना के बाद से क्षेत्र में सनसनी है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अभी तक लुटेरे पकड़ से बाहर हैं।
जानकारी के अनुसार रश्मि कुमार अग्रवाल पुत्र श्याम लाल सिंचाई विभाग से रिटायर्ड है। बुधवार सवेरे वह घर से दूध लेने के लिए निकले थे। इसी दौरान नकाबपोश बदमाश उनके घर में दाखिल हो गये। बताया जाता है कि उन्होंने रश्मि कुमार की पत्नी संगीता को तमंचे की नोक पर बंधक बना लिया और उसके पति के अपने कब्जे में होने की बात कहते हुए शोर मचाने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। इस बीच उन्होंने महिला के सोने के कुंडल, सोने की चेन, हाथ की सोने की अंगूठियां उतरवा लीं। घर में रखी पांच हजार की नगदी भी वह ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब 20 मिनट घर में रहे बदमाशों ने जाते हुए महिला एक कमरे में बंद कर दिया। घटना के समय रश्मि कुमार का बेटा और बहू दूसरे कमरे में सो रहे थे, लेकिन उन्हें भनक तक न लगी। कुछ देर बाद रश्मि कुमार अग्रवाल दूध लेकर लौटे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। लुटेरों की तलाश शुरू की, लेकिन कोई सफलता उनके हाथ नहीं लगी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के सहारे बदमाशों की शिनाख्त के प्रयास में जुटी हैं। कनखल एसओ हरिओम राज चौहान के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें