भेल कारखाने से धातु चोरी कर ले जा रहे एक युवक को सीआईएसएफ के जवानों ने पकड़ लिया जबकि उसका एक साथी फरार होने में कामयाब रहा। कोतवाली प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि सीआईएसएफ के निरीक्षक कविंद्र सिंह ने करीब 94 किलोग्राम धातु चोरी कर ले जा रहे एक युवक को पकड़ लिया।
युवक ने अपना नाम अंकित सैनी पुत्र ईसम सिंह निवासी गंगोह जिला सहारनपुर हाल निवासी जमालपुर कलां कनखल बताया। फरार होने में कामयाब रहे साथी का नाम सुधीर पुत्र मेहर सिंह निवासी विष्णुलोक कालोनी बताया। कोतवाली प्रभारी के अनुसार बरामद धातु की कीमत करीब डेढ़ लाख है। सीआईएसएफ के निरीक्षक की तहरीर पर इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।