फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह लाख की रिकवरी, फैक्ट्री मालिक, सिक्योरिटी गार्ड समेत दो बिचौलिए गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फैक्ट्री मालिक, सिक्योरिटी गार्ड समेत दो बिचौलिए गिरफ्तार
विज्ञापन

हरिद्वार। गैस प्लांट चौकी क्षेत्र की गोयल लाइटिंग प्राइवेट लिमिटेड से चोरी की गई लाखों की आईसी को सलेमपुर गांव स्थित सारत इलेक्ट्रॉनिक कंपनी के मालिक ने खरीदा था। कंपनी के गार्ड ने वारदात को अंजाम देने में अहम भूमिका निभाई थी। बृहस्पतिवार को रानीपुर पुलिस ने फैक्ट्री मालिक, सिक्योरिटी गार्ड और दो बिचौलियों को गिरफ्तार कर करीब छह लाख की रिकवरी की है।
विज्ञापन


कंपनी के प्रबंधक उमेश गुप्ता ने पिछले माह चोरी के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तब पुलिस ने एक कबाड़ी शाह आलम पुत्र यामीन निवासी जाहानागंज अंसारी वाली मस्जिद नजीवबाद, बिजनौर को गिरफ्तार किया था और चोरी की आईसी बरामद हुई थी। एसएसआई दिलमोहन सिंह बिष्ट ने बताया कि कबाड़ी से पूछताछ के दौरान पता चला था कि कंपनी के सिक्योरिटी गार्ड मोनू पुत्र यशपाल निवासी गुरुकुल नारसन, मंगलौर की मदद से चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था। बताया कि बिचौलिए प्रवीण पुत्र रामपुनीत पण्डित निवासी शिवालिक और अशोक यादव पुत्र जनकदेव निवासी ब्रह्मपुरी रावली महदूद ने चोरी की गई आईसी व एमओवी सारत इलेक्ट्रोनिक कंपनी के मालिक संकित पुत्र धीरज पाल निवासी नानक विहार जमालपुर खुर्द को बेची थी। सिक्योरिटी गार्ड को पचास हजार रुपये मिले थे, उसने वारदात से पूर्व सीसीटीवी कैमरे बंद कर दिए थे। एसएसआई ने बताया कि फैक्ट्री मालिक ने आईसी व एमओवी का इस्तेमाल कर दिल्ली में बेचने की योजना बनाई थी। बताया कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। करीब छह लाख का माल भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें