फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादराबाद । क्षेत्र के

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बहादराबाद।
क्षेत्र के एक इंटर कालेज की छात्रा ने शिक्षक पर अश्लील मैसेज भेजने का आरोप लगाते हुए शिकायत की है। छात्रा और उसके परिजनों ने कालेज में जमकर हंगामा भी काटा। प्रधानाचार्य ने मामले की जांच के लिए समिति का गठन कर जांच रिपोर्ट आने के बाद संबंधित शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया।
शुक्रवार की सुबह क्षेत्र के इंटर कालेज में एक छात्रा अपने परिजनों के साथ पहुंची। छात्रा ने प्रधानाचार्य को बताया कि एक शिक्षक ने उसे द्विअर्थी मैसेज भेजा था, जिसमें शिक्षक ने उत्तीर्ण करने की एवज में मैसेज भेजे। आरोप है कि मैसेज के बाद छात्रा को फेल कर दिया। 2 अप्रैल को कालेज में कक्षा 9 और 11 के परीक्षाफल वितरित किए गए थे। शुक्रवार को छात्रा अपनी मां और अन्य परिजनों के साथ विद्यालय पहुंची और उसने अध्यापक पर अश्लील मैसेज भेजने का आरोप लगाते हुए जानबूझकर फेल करने की शिकायत की। प्रधानाचार्य राम कुमार सिंह ने मामला संज्ञान में आने पर तीन पुरुष और दो महिला शिक्षकों की कमेटी बनाई है। कमेटी शिक्षक पर लगाए गए आरोपों की जांच करेगी। प्रधानाचार्य ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। प्रधानाचार्य ने छात्रा के परिजनों को बताया कि 21 फरवरी को परीक्षा के दौरान छात्रा को संबंधित शिक्षक ने नकल करते हुए पकड़ लिया था, तथा उसकी कापी पर भी नकल करना लिख दिया था। उसके बाद छात्रा का फेल होना लाजमी था।
विज्ञापन


बस की चपेट में आई बाइक, दो छात्र घायल
बहादराबाद। बस की चपेट में आने से बाइक सवार दो छात्र घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां एक छात्र की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार शुक्रवार दोपहर थाना क्षेत्र के गांव हरिजन बस्ती बहादराबाद निवासी बीकॉम के छात्र अशोक पुत्र मैनपाल व अंकुर पुत्र जयसिंह बाइक से बहादराबाद से ज्वालापुर की ओर जा रहे थे। उनकी बाइक सम्राट पृथ्वी राज चौहान तिराहा के पास पहुंची, तो सामने से आ रही सहारनपुर डिपो बस से उनकी बाइक से टकरा गई। जिससे दोनों छात्र घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को भूमानंद अस्पताल में भर्ती कराया। मौका पाकर बस चालक फरार हो गया। पुलिस बस को अपने कब्जे में लेकर थाने ले आई। वहीं अंकुर की हालत गंभीर बताई जा रही है। थानाध्यक्ष मनोहर भंडारी ने बताया कि तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें