फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीने, छेडख़ानी का विरोध करने पर हुड़दंगियों ने बोला हमला, तोड़फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार।
विज्ञापन

होली के दिन खुलेआम शराब पीने और महिलाओं से छेड़खानी करने से मना करने पर हुड़दंगियों ने जमकर उत्पात मचाया। हुड़दंगियों ने न सिर्फ घर में घुसकर मारपीट की बल्कि तोड़फोड़ भी कर डाली। हुड़दंगियों में एक पुलिसकर्मी भी शामिल है और उसकी तैनाती जिले से बाहर है। पीड़ितों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर पुलिस को तहरीर दी है। पुलि से मुकदमा दर्ज किए बिना ही जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार विष्णुलोक कालोनी ज्वालापुर में होली के दिन कुछ हुड़दंगी खुलेआम शराब पी रहे थे। इतना ही नहीं हुड़दंगी महिलाओं और युवतियों के साथ अभद्रता भी कर रहे थे। इसी बीच कुछ लोगों ने उनकी इस हरकत का विरोध किया। इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। उस समय तो हुड़दंगी चले गए, लेकिन थोड़ी देर दो दर्जन से अधिक हुड़दंगी दोबारा आ धमके। उन्होंने लोगों के साथ न सिर्फ मारपीट की बल्कि एक व्यक्ति के घर में घुसकर फ्रिज व अन्य सामान भी तोड़ दिया। पीड़ित पक्ष के लोग लामबंद हो गए तो हुड़दंगी मौके से भाग निकले। घटना के बाद पीड़ित लोग रानीपुर कोतवाली पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हुड़दंगियों में शामिल पुलिसकर्मी समेत कई को हिरासत में ले लिया। जिन्हें पूछताछ करने के बाद छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें