फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली के हिस्ट्रीशीटर ने दिया था वारदात को अंजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

कनखल के सिंडीकेंट बैंक शाखा और ज्वालापुर के सहकारी बैंक के एटीएम में चोरी का प्रयास करने के आरोप में बरेली के एक नाबालिग को ज्वालापुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जबकि उसका साथी हिस्ट्रीशीटर हत्थे नहीं चढ़ा है।
विज्ञापन

एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय ने बताया कि दो दिन पूर्व ज्वालापुर के सीतापुर गांव में सहकारी बैंक के एटीएम में चोरी का प्रयास किया गया था। पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई करते हुए गंगनहर पटरी पर मौजूद मोटरसाइकिल सवार दो लोगों को रोकना चाहा तो एक पुलिस के हत्थे चढ़ गया जबकि एक साथी भाग निकला। उन्होंने बताया कि नाबालिग ने अपने साथी के साथ एटीएम में चोरी करने के प्रयास की बात स्वीकार कर ली। उन्होंने बताया कि कनखल की सिंडीकेंट बैंक शाखा में भी उन्होंने चोरी की थी। एसपी सिटी ने बताया कि दूसरे आरोपी का नाम विकास उर्फ गोलू पुत्र राम बाबू निवासी सुभाषनगर बरेली यूपी है। विकास हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। नाबालिग की बहन कनखल क्षेत्र में रहती है। दोनों रेलवे स्टेशन के पास एक होटल में ठहरे हुए थे। नाबालिग के कब्जे से एक ऑक्सीजन सिलिंडर, एक गैस सिलिंडर, कलर स्प्रे, 2700 की नकदी बरामद हुई है। बताया कि ये सीसीटीवी कैमरों पर रंग का स्प्रे कर देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें