फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई से दबोचा सफाईकर्मी दीपू हत्याकांड का आरोपी

विज्ञापन
Arrest
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

सफाईकर्मी दीपू का कत्ल कर फरार हुए सद्भावना परिवार सेवाश्रम गोशाला के लोडर चालक अरुण शर्मा को हरिद्वार कोतवाली पुलिस ने वर्ली (मुंबई) से धर दबोचा। आरोपी वर्ली में एक रेस्टोरेंट में काम कर रहा था। मुंबई की अदालत में पेश करने के बाद आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर हरिद्वार पुलिस यहां पहुंची।
विज्ञापन

हरिद्वार कोतवाली परिसर में एसएसपी जन्मेजय प्रभाकर खंडूड़ी ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि 30 दिसंबर की रात को भूपतवाला क्षेत्र की सद्भावना परिवार सेवाश्रम गोशाला के लोडर चालक अरुण शर्मा ने अपने दोस्त दीपू (38) पुत्र मोहनलाल निवासी कुम्हारगड्ढा निकट रामलीला मैदान की पीट पीट कर हत्या कर दी थी। आरोपी ने अगले दिन सुबह को अपने लोडर में शव को ले जाकर चमगादड़ टापू (पंतद्वीप) में फेंक दिया था। राहगीरों के शोर मचाने पर आरोपी मौके पर ही लोडर को छोड़कर फरार हो गया था। एसएसपी ने बताया कि पुलिस टीम ने मूल रूप से लक्ष्मणगढ़ जिला सीकर राजस्थान निवासी अरुण शर्मा पुत्र विनोद शर्मा के घर छापा मारा था। तब सामने आया था कि परिवार ने उसे बेदखल किया हुआ है। बताया कि पड़ताल में पता चला कि आरोपी अरुण शर्मा मुंबई के वर्ली क्षेत्र में अपने एक परिचित के रेस्टोरेंट में नौकरी कर रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने वर्ली में उस रेस्टोरेंट में छापा मारकर आरोपी अरुण शर्मा को पकड़ लिया। मुंबई की अदालत में आरोपी को पेश करने के बाद पुलिस टीम उसे यहां ले आई। एसएसपी ने बताया कि आरोपी की दीपू से दोस्ती थी और घटना वाले दिन शराब पीने के दौरान उनका किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। गुस्से में आकर आरोपी ने उसकी पीट पीट कर हत्या कर दी थी। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी, एसआई ठाकुर सिंह रावत, एसआई पवन डिमरी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें