फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैकी कर दिया था चोरी की वारदात को अंजाम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार। खन्ना नगर कालोनी में कपड़ा कारोबारी सचिन अरोड़ा के घर चोरी की वारदात को अंजाम देने से पहले चोरों ने रैकी की थी। सीसीटीवी फुटेज से इस बात का खुलासा हुआ है।
विज्ञापन

खन्ना नगर कालोनी की गली नंबर तीन में रहने वाले कपड़ा कारोबारी सचिन अरोड़ा अपने परिवार के साथ दिल्ली गए हुए थे। दो दिन बाद जब वह लौटे थे तो देखा कि गेट के मुख्यद्वार से लेकर अंदर तक के ताले टूटे हुए थे। घर के अंदर से एक लाख की नगदी, डेढ़ लाख के जेवरात एवं कीमती घड़ियां गायब थी। कारोबारी के घर लगे सीसीटीवी फुटेज में चोरों के चेहरे कैद हुए हैं। युवक बेहद स्मार्ट है और ब्रांडेड कपड़े पहने हुए हैं। सीसीटीवी फुटेज में सामने आया है कि युवकों ने दोपहर के वक्त घर की रैकी की थी और रात के दो बजे उन्होंने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। महज आधे घंटे में ताले तोड़ने से लेकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है। मकान स्वामी का आरोप है कि पुलिस सही दिशा में जांच नहीं कर रही है। सीसीटीवी फुटेज में युवकों के चेहरे साफ- साफ दिखाई दे रहे हैं। एसएसआई संजीव थपलियाल ने बताया कि चोरों की धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें