फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झमाझम बारिश से नाले उफनाए, जलमग्न धर्मनगरी

विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार सुबह झमाझम बारिश होने से उमस भरी गर्मी से राहत भले ही मिल गई, लेकिन जलभराव ने नगर निगम के नालों की सफाई की पोल खोल दी। तीन घंटे की बारिश से धर्मनगरी के अधिकतर इलाके जलमग्न हो गए। नालियों का गंदगी सड़कों पर फैल गई। गंदा पानी घरों और दुकानों में घुस गया। भगत सिंह चौकी और ज्वालापुर अंडरपास में कई फीट पानी भरने से वाहनों का आवागमन बंद रहा। नाले उफना गए और मनसा देवी मंदिर की पहाड़ियों की मिट्टी बहकर अपर रोड तक आ गई। करीब 36 एमएम बारिश रिकार्ड हुई और अधिकतम तापमान गिरकर 32 डिग्री आ गया। रात को फिर बारिश होने से लोग दहशत में रहे।
विज्ञापन

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक शनिवार सुबह से बूंदाबांदी शुरू हो गई थी। साढ़े ग्यारह बजे मूसाधार बारिश शुरू हुई और करीब तीन घंटे तक चली। झमाझम बारिश से सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। पैदल और दोपहिया सवार लोगों ने बारिश से बचाव के लिए जहां तहां आसरा लिया। बारिश शुरू होने के करीब आधे घंटे के अंदर ही सड़कों पर तालाब बनने लगे। बीएचईएल, भूरे की खोल, लोकनाथ नाला उफना गए। नालों की गंदगी गंगा में बहती रही।
चंद्राचार्य चौक पर पानी भर गया। भगत सिंह चौक स्थित अंडरपास में कई फीट पानी भरने से वाहनों की आवाजाही बंद करनी पड़ी। रोशनाबाद को जाने वाले वाहनों को पुराना रानीपुर मोड़ होकर भेल से रोशनाबाद भेजा। ज्वालापुर स्थित अंडरपास में भी पानी भर गया और वाहनों की आवाजाही घंटों बाधित रही।
विज्ञापन

बारिश से कटहरा बाजार, जुमा मस्जिद के पास, रेलवे फाटक, गुरुद्वारा रोड जलमग्न हो गई। पीठ बाजार, चौक बाजार भी जलमग्न हो गया। दुकानों में पानी भरने से सामान खराब हो गया। घरों से लोग पानी निकालते नजर आए।
मनसा देवी पहाड़ की मिट्टी बहकर अपर रोड, पुरानी सब्जी मंडी, विष्णु घाट, ब्रह्मपुरी पुलिया तक पहुंच गई। इससे कीचड़ हो गया और श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। तीन घंटे की मूसलाधार बारिश से गंगा के आसपास बसे लोग दहशत में रहे। हालांकि, किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है।
अंडरपास में पानी भरने से गांवों का संपर्क कटा
पथरी। गांव एक्कड़ कला और खुर्द के लोगों की आवाजाही के लिए रेलवे फाटक को हटाकर अंडरपास बनाए गए हैं। बारिश से इनमें पानी भर गया। एक्कड़ कला और एक्कड़ खुर्द से झाबड़ी, अम्बुवाला, धनपुरा, घिससुपूरा, पथरी, सुगरस्सा, बहादरपुर जट, फेरुपुर, चांदपुर, किशनपुर गांवों का संपर्क कट गया। ग्रामीणों को ज्वालापुर, सराय से होकर गांव में आवाजाही करनी पड़ी। संवाद
बारिश से अधूरी नाली टूटी
लालढांग। श्यामपुर में हरिद्वारी सड़क किनारे बन रही नाली बारिश से बह गई। नाली का निर्माण छह माह पहले शुरू हुआ था, लेकिन आज तक अधूरा पड़ा है। ग्रामीणों के घरों के आगे नाली खोदने से कीचड़ की समस्या झेलनी पड़ रही है। ठेकेदार और विभागीय लापरवाही से ग्रामीणों में आक्रोश है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें