बैरागी कैंप में कंस्ट्रक्शन कंपनी के सुपरवाइजर से कमीशन मांगने के आरोप में मारपीट करने वाले पार्षद समेत 18 अज्ञात साथियों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कनखल थाना प्रभारी मुकेश चौहान के मुताबिक औरंगाबाद निवासी आयुष चौहान ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि वह तुलसी कंस्ट्रक्शन कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर काम करता है। आयुष का आरोप है कि 1 मई को वह दोपहर दो बजे के करीब बैरागी कैंप में सड़क निर्माण का कार्य करवा रहा था। इस बीच पार्षद सचिन अग्रवाल मौके पर आया और कमीशन मांगने लगा। जब आयुष ने मना किया तो आरोपी पार्षद ने उसे व उसके कंपनी मालिकों को जान से मारने की धमकी भी दी। इसके साथ ही सचिन ने 17-18 बदमाशों को मौके पर पर बुला लिया। आयुष ने बताया कि आरोपियों के हाथों में लाठी डंडे थे। उन्होंने आयुष के साथ मारपीट की जिससे वह घायल हो गया। थाना प्रभारी मुकेश चौहान ने बताया कि आयुुुष की शिकायत पर पार्षद सचिन अग्रवाल को नामजद करते हुए 17-18 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।