फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द तैयार होगी कोरोना की वैक्सीन, फिर से लौटेगा जीवन: शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम

विज्ञापन
कनखल में जगद्गुरू स्वामी शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम महाराज को अंगवस्त्र ओढ़ाकर आशीर्वाद लेत? - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कोरोना से निपटने के लिए सफलतापूर्वक काम किया जा रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि शीघ्र ही कोरोना की वैक्सीन तैयार हो जाएगी और जीवन की गति पूर्व की भांति सामान्य हो जाएगी। उन्होंने यह बात हरियाणा सरकार के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा से चर्चा के दौरान कही।
विज्ञापन

शुक्रवार को हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा कनखल स्थित जगद्गुरु आश्रम में पहुंचे। उन्होंने जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से आशीर्वाद लेेने के बाद अपनी सरकार की उपलब्धियां बताई। परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने बातचीत करते हुए प्रदेश में कोरोना फैलने और नियंत्रण के बारे में जानकारी लेते हुए पर्यटन, चारधाम यात्रा, तीर्थ यात्रियों की स्थिति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि यदि उत्तराखंड राज्य सरकार हरियाणा के यात्रियों को आगमन के लिए अनुमति प्रदान कर दें तो वे बसें चलाने को तैयार हैं। इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश जमदग्नि, टीसी शर्मा, स्वामी बागीश ब्रह्मचारी, अभिषेक कौशिक, डॉ. गौरव मनोचा, नारायण शास्त्री, भागवत आश्रम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें