फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2023 में पूरा हो जाएगा अयोध्या मंदिर का निर्माण: चंपत राय

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय उपाध्यक्ष और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास अयोध्या के महामंत्री चंपत राय ने कहा कि 2023 में भगवान श्रीराम का मंदिर का निर्माण कार्य पूरा कर हो जाएगा। उन्होंने कहा कि धर्मनगरी के संतों का राम मंदिर निर्माण में अहम योगदान रहा है।
विज्ञापन

बुधवार को चंपत राय तीन दिवसीय दौरे पर धर्मनगरी पहुंचे। उन्होंने अखंड परमधाम आश्रम के परमाध्यक्ष परमानंद से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि संत महापुरुषों ने समाज के जिस भी कार्य की जिम्मेदारी विश्व हिंदू परिषद को दी। उस कार्य को परिषद ने पूरी निष्ठा के साथ पूरा किया है। अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण भी उनमें से एक है।
चंपत राय ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद के समर्पित कार्यकर्ताओं के संघर्ष का ही परिणाम है कि आज श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है। चंपत राय महामंडलेश्वर साध्वी मैत्रेय से मिलने रुड़की के मंगलौर भी पहुंचे। संतों को श्रीराम मंदिर के विषय में जानकारी देते हुए कहा अयोध्या में श्रीराम मंदिर की बुनियाद तैयार कर ली गई है। उसके ऊपर भव्य मंदिर का निर्माण कार्य जल्द ही प्रारंभ होगा। इसके बाद दिसंबर 2023 तक निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हिंदू समाज के आराध्य श्रीराम के मंदिर निर्माण से पूरा भारत एक सूत्र में बंध जाएगा। संतों से संपर्क कार्यक्रम में रामानुजाचार्य स्वामी कृष्णाचार्य, महामंडलेश्वर स्वामी दयाराम दास से भी भेंटवार्ता की। चंपत राय के साथ केंद्रीय मंत्री धर्माचार्य संपर्क अशोक तिवारी, प्रांत संगठन मंत्री अजय कुमार, नितिन गौतम, मयंक चौहान, पंकज चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें