प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते कांग्रेस के पदाधिकारी ।
- फोटो : HARIDWAR
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रानीपुर विधायक आदेश चौहान पर नाकामी का आरोप लगाया है। क्षेत्र में विकास न होनेे से कांग्रेसियों की टीम जनता के बीच जाएगी। इसके लिए 15-15 युवाओं की टीम ब्लॉक स्तर पर तैयार करने के लिए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है।
प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व अमरीश कुमार विचार मंच के अध्यक्ष मुरली मनोहर ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष की ओर से प्रदेश प्रभारी प्रदीप सूर्या की संस्तुति पर जिला अध्यक्ष, विधानसभा अध्यक्ष के सहयोग से अमित कुमार को रानीपुर विधानसभा कार्यकारी अध्यक्ष, राजीव शर्मा को बीएचईएल एवं शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष, सर्वेश कुमार को सुभाष नगर ब्लॉक अध्यक्ष और अनिल चौहान को ज्वालापुर ब्लॉक अध्यक्ष पदों पर नियुक्त किया गया है। आगामी 2022 विधानसभा चुनाव के मद्देनजर रानीपुर विधानसभा क्षेत्र में पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत करने के लिए एक बूथ पर 15-15 युवाओं की टीम तैयार करने के लिए ब्लॉक स्तर पर इन पदाधिकारियों को नियुक्त किया गया है। मुरली मनोहर ने कहा कि रानीपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा विधायक आदेश चौहान क्षेत्र में विकास कराने में नाकाम रहे हैं। सड़क, पानी, बिजली, स्वास्थ्य और रोजगार को लेकर इस विधानसभा के लोग परेशान हैं। इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता यूथ कांग्रेस वरुण बालियान, शहाबुद्दीन अंसारी, इसरार सलमानी, देवाशीष भट्टाचार्य, राधेश्याम सिंह, आकाश भाटी, दीपक कोरी, ऋषभ वशिष्ठ, अमित चंचल, अनिल चौहान, राजीव शर्मा, सर्वेश कुमार मौजूद रहे।