फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने किया 60 यूनिट रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। किसान कांग्रेस कमेटी की ओर से रविवार को जगजीतपुर आंबेडकर पार्क में एम्स ऋषिकेश के सहयोग से रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें 60 यूनिट रक्तदान हुआ।
विज्ञापन

किसान कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व दर्जाधारी सुशील राठी ने शिविर का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा महादान है। इससे बड़ा कोई भी पुण्य का कार्य नहीं है। रक्तदान से जहां हम स्वस्थ रहते हैं, वहीं दूसरों की जिंदगी भी बचाते हैं। जिलाध्यक्ष दिनेश वालिया ने कहा कि आप यदि सही मायने में समाज की सेवा करना चाहते हैं तो सबसे पहले रक्तदान करें। उन्होंने कहा कि किसान कांग्रेस कमेटी किसानों की समस्याओं के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगी।
किसान कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष सुंदर सिंह मनवाल और अजय नौटियाल ने कहा कि रक्तदान से जरूरतमंद की समय से जान बचाने में चिकित्सकों को काफी सहूलियत मिलती है। उन्होंने हर स्वस्थ जागरूक इंसान को रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया। शिविर में एम्स के डॉ. अश्विन मोहन, डॉ. शिदरा, दिनेश, मोहन लाल भट्ट, अक्षय कुमार, ऊषा, रेखा, प्रदेश महामंत्री व प्रवक्ता राहुल चौधरी, पार्षद उदयवीर सिंह चौहान, उमेश बर्मन, नरेश सेमवाल, कामेश्वर यादव, राजबीर सिंह चौहान और सतवीर चौधरी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें