फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: कांग्रेस प्रवक्ता ने लिया तीर्थ पुरोहितों से आशीर्वाद

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने प्रबुद्ध तीर्थ पुरोहितों से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। तीर्थ पुरोहितों ने भी आलोक शर्मा का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया।आलोक शर्मा पीठ बाजार ज्वालापुर में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मनोज सैनी, सोम त्यागी, विकास चंद्रा के साथ ज्वालापुर के तीर्थ पुरोहित अविक्षित रमन के निवास स्थान पर पहुंचे, जहां पर उन्होंने भगवान श्री कामेश्वर महादेव दर्शन कर उन्हें नमन किया।
विज्ञापन

आलोक शर्मा ने तीर्थ पुरोहितों से हरिद्वार धर्मनगरी के आध्यात्मिक, धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक विषयों पर चर्चा करते हुए वर्तमान परिप्रेक्ष्य को जाना। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रदीप जगता ने राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा से विचार विमर्श करते हुए हरिद्वार में कांग्रेस पार्टी संगठन को वार्ड और बूथ स्तर पर और अधिक मजबूत किए जाने पर जोर दिया।
इस मौके पर गंगा सभा के पूर्व अध्यक्ष पं प्रदीप झा, पंडित करुणेश मिश्र, पंडित श्रीकांत वशिष्ठ, गोपाल पटवर, सुनील मिश्रा, राधेश्याम विद्याकुल, आशीष भगत, पराग मिश्रा, दैवज्ञ रमन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें