फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुद्दाविहीन कांग्रेस कर रही तुष्टीकरण की राजनीति: जुगरान

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता रविंद्र जुगरान ने कहा कि उत्तराखंड राज्य भाजपा की देन है। भाजपा ने राज्य निर्माण में योगदान दिया, जबकि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने आंदोलनकारियों के खिलाफ काम किया।
विज्ञापन

प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि राज्य के संघर्ष और शहादत में भाजपा आगे रही। कांग्रेस ने मुलायम सिंह यादव के साथ मिलकर मुजफ्फरनगर, खटीमा, मसूरी, श्रीयंत्र टापू जैसे कांड करवाए। भाजपा ने प्रदेश में विकास के ऐतिहासिक कार्य किए हैं। एम्स अस्पताल, एनआईटी, आईएमएम, नेशनल लॉ कॉलेज, ऑल वेदर रोड, रेल एवं हवाई कनेक्टिविटी भाजपा के कार्यकाल में हुए। रविंद्र जुगरान ने कहा कि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है। तुष्टीकरण का कार्ड खेल रही है। मुस्लिम विवि की मांग कर रही है। इसका जवाब जनता देगी। मा.सि.रि.
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें