फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्थापना दिवस पर राज्य आंदोलनकारी हुए सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी संयुक्त संघर्ष समिति के तत्वावधान में हिल बाईपास मार्ग स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में कार्यक्रम आयोजित हुआ। पूर्व पालिका अध्यक्ष एवं कांग्रेस नेता सतपाल ब्रह्मचारी के संयोजन में राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने आंदोलनकारियों को नमन करते हुए कहा कि शहीदों के सपनों के अनुरूप उत्तराखंड का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार बनने पर राज्य आंदोलनकारियों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष व बलिदान से ही उत्तराखंड राज्य का गठन हुआ है। मातृशक्ति को नमन करते हुए उन्होंने कहा कि आंदोलन में महिलाओं ने बढ़चढ़ कर योगदान किया।
समिति के केंद्रीय अध्यक्ष सतीश जोशी और जिलाध्यक्ष जगत सिंह रावत ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल एवं सतपाल ब्रह्मचारी का आभार जताते हुए कहा कि राज्य आंदोलनकारियों को सरकार की योजनाओं का लाभ समान रूप से प्राप्त होना चाहिए। इस अवसर पर अरविंद शर्मा, नीरव साहू, युवा कांग्रेस शहर अध्यक्ष नितिन तेश्वर, भेल श्रमिक नेता राजबीर सिंह चैहान, नितिन यादव, तेलू राम प्रधान, ठाकुर रतन सिंह, विपिन पेवल, आकाश भाटी, तरूण व्यास, पार्षद महावीर वशिष्ठ, दीपक जखमोला आदि सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें