फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धामी ने कर दिया इतना काम, विपक्ष पर नहीं बचा कोई मुद्दा: कुलस्ते

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महज कुछ ही दिनों में इतना काम कर दिया कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है। केंद्र और राज्य सरकार के कार्यों की बदौलत भाजपा फिर से प्रदेश में प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी।
विज्ञापन

रविवार को रानीपुर चौक बाजार मंडल की मालवीय धाम ज्वालापुर में हुई कार्यसमिति की बैठक में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा कि जो कार्यकर्ता अपने कार्य को लग्न व निष्ठा के साथ करता है, उसे ही सफलता प्राप्त होती है। आज चाहे देश का प्रधानमंत्री हो, चाहे प्रदेश का मुख्यमंत्री। ये सभी एक साधारण से कार्यकर्ता रहे हैं। सभी को इनसे सीख लेनी चाहिए। विधायक आदेश चौहान ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ताओं को संगठन के सभी कार्यों को समय पर पूरा कर लेना चाहिए, जिससे आने वाले विधानसभा चुनाव में मजबूती के साथ मैदान में उतरा जा सके।
इस मौके पर जिला महामंत्री विकास तिवारी, मंडल प्रभारी संदीप गोयल, मंडल अध्यक्ष आशुतोष चक्रपाणी, आलोक चौहान, उज्जवल पंडित, विनय क्षोत्रिय और पूनम चौहन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-------------
फोटो समाचार
विपक्ष हताश, सरकार हल कर रही लोगों के मुद्दे
भाजपा ज्वालापुर उत्तर मंडल की कार्यसमिति में बोले केंद्रीय मंत्री कुलस्ते
संवाद न्यूज एजेंसी
बहादराबाद। भाजपा ज्वालापुर उत्तर मंडल की कार्यसमिति की बैठक में पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा कि विपक्ष हताश है। उसके पास कहने व करने के लिए कुछ नहीं है। राज्य सरकार जन मुद्दों को प्रभावी ढंग से हल कर रही है।
कस्बे के एक बैंक्वेेट हाल में हुई बैठक में उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में फिर से भाजपा की सरकार बनाने के लिए जुट जाएं। ज्वालापुर विधायक सुरेश राठौर ने कहा कि राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता लोगों की जान बचाना है। जिस दौर में कोरोना का प्रकोप चरम पर था, तब कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों के नेता दुबके हुए थे। उस समय भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने सेवा भाव से लाखों लोगों की मदद की। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष चंदन सिंह चौहान, नितिन चौहान, जिला महामंत्री विकास तिवारी, पूर्व जिला अध्यक्ष सुशील चौहान, राजकुमार चौहान और ठाकुर विनय प्रताप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें